थानाभवन (शामली)। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह ने शुक्रवार को थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ सफाई रखने, समय पर उपस्थिति दर्ज कराने और मरीजों को उचित उपचार देने का निर्देश दिया।
शुक्रवार दोपहर को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सफल कुमार थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। अस्पताल परिसर में महिला वार्ड, दवाई वितरण कक्ष, एक्स रे कक्ष, अस्पताल के शौचालय आदि व्यवस्थाओं को चेक किया। डॉक्टर को अस्पताल पर आने वाले मरीजों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार करने के दिशा निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और बेहतर करने के लिए कहा। मरीजों के कक्ष में लगे छत के पंखे को साफ कराने को कहा। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि पालीवाल, डॉ. प्रवीन चंद मंडोलिया, डॉ. सलमा, डॉ. एजाजुद्दीन, डॉ. कांति प्रसाद, फार्मासिस्ट डॉ. डबराल और अमित कुमार आदि मौजूद रहे।