फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक थाने पहुंचे एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने शुक्रवार को अचानक से थानाभवन थाने पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को अपराध पर नियंत्रण और गोकशी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा थानाभवन थाने पर पहुंचे। इस दौरान एसपी ने उपनिरीक्षकों से वार्ता कर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी गश्त करने, वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि किसी भी स्थान पर गोकशी नहीं होनी चाहिए, यदि कोई गोकशी करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। साथ ही आमजन में पुलिस का भरोसा कायम किया जाए। इसके अलावा उन्होंने थाना परिसर में साफ सफाई रखने और अभिलेखों को दुरुस्त रखने का निर्देश भी दिया। करीब आधा घंटे बाद पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें