बढ़ी हुई बिजली दर वापस ली जाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
आम आदमी पार्टी की बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरें बढ़ाए जाने का विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि बिजली की बढ़ी दरें वापस न ली गई तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की हाल की भी समीक्षा की गई।
रविवार को टंकी रोड स्थित भैरव मंदिर में आम आदमी पार्टी की बैठक हुई। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि पार्टी का विचार जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ सकें। जिला संयोजक राजेंद्र पहलवान ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरें बढ़ाए जाने पर कहा कि आम जनता पर बिजली की दरों का बोझ बढ़ने से ओर अधिक महंगाई झेलनी होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से बिजली की दरें वापस लिए जाने की मांग की है। इस मौके पर संजीव, श्योरान, राजीव कुमार वशिष्ठ, संजय वैरागी, जावेद, रणवीर सिंह, बलजोर सिंह, जसवीर मलिक, आजाद अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।