फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर यमराज बनकर दौड़ रहे ओवरलोड़ ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर रोड़ी, डस्ट और रेत ओवरलोड भरे वाहन यमराज बनकर दौड़ रहे है, जबकि उपसंभागीय परिवहन विभाग ओर पुलिस आंखें मूंदे बैठी हुई है। मंगलवार को कैराना रोड पर जिस ट्रक से हादसा हुआ वह भी ओवरलोड बताया जा रहा है।
मेरठ-करनाल हाईवे पर करनाल की ओर से रोजाना करीब एक हजार ट्रक निकलते है। करनाल की ओर से रोड़ी और डस्ट भरे वाहन आते हैं, जो कि ओवरलोड भरे रहते हैं। इसके अलावा झिंझाना में चल रहे अवैध खनन के दौरान भी रोजाना करीब एक दर्जन ट्रक ओवरलोड निकलते है, लेकिन पुलिस द्वारा इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। कई बार ओवरलोड वाहनों के कारण हादसे हो चुके है, जिनमें लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन

दबाव पड़ने पर पुलिस करती है कार्रवाई
पांच दिन पूर्व एसपी ने मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए कोतवाली पुलिस को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने एक ही रात में 42 ट्रकों के खिलाफ की। एक ही रात में 42 ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई इस बात को साबित करने के लिए काफी है कि यहां से रोजाना ओवरलोड ट्रक गुजरते है।
विज्ञापन

हादसे के बाद एक बार फिर जागा प्रशासन
कैराना। मंगलवार को कैराना झिंझाना मार्ग पर गांव जमालपुर के निकट स्कूटी सवार तीन युवकों को ट्रक ने कुचल दिया था। इसमें दो भाइयों की मौत होने पर ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया। ग्रामीणों की मांग थी कि ओवरलोड वाहनों को बंद कराया जाए, जिसके बाद एआरटीओ मुंशीलाल व सीओ सिटी एके सिंह ने बिड़ौली व गाडीवाला चौराहे पर वाहनों कि चेकिंग कर दो दर्जन से अधिक ट्रकों का चालान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें