फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न संस्थाओं ने किया शिक्षकों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर में शिक्षकों के सम्मान के लिए विभिन्न संस्थाओं ने अलग अलग जगह कार्यक्रम आयोजित किए। इसके साथ ही सभी शिक्षकों को डॉ. राधाकृष्णन सर्वपल्ली की तरह ही बच्चों के साथ अधिक से अधिक मेहनत कर उनका भविष्य संवारने का आह्वान किया।
भारत विकास परिषद ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के मिलन प्वाइंट पर मासिक बैठक व शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों के शिक्षकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित कर बधाई दी। इस दौरान डॉ. मुकुट मोहन, यशपाल सिंह, सूर्यवीर, विरेंद्र, अरविंद संगल, विकास बंसल, गिरधारी लाल, मुुकेश कुमार गर्ग, पूनम गर्ग, राजीव बंसल आदि रहे। वहीं, शहर के निवर्तमान नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने भी गांव व शहर के लगभग 1500 शिक्षकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। लायनेस क्लब दोआब ने सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षकों का सम्मान किया। इस दौरान कविता गुप्ता, बिंदू, अनीता बंसल, सीमा नामदेव, शिखा गोयल आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जैन कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रुचिता ढाका ने किया। कॉलेज में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत खुले में शौच से आजादी विषय पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान निधि जैन, पूजा मित्तल, इंदू, शोभा, पूनम मलिक आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें