फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स को एक समय एक काम के सिद्घांत के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान विषय पर वार्ता हुई। अधिकारियों ने कैडेट्स को देश के प्रति जागरूक करते हुए एक समय में एक काम के सिद्धांत को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
शुक्रवार को वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में कर्नल अनुपम सक्सेना ने बताया कि आज विश्व में सर्वाधिक युवाओं वाला देश भारत है। युवाओं की ऊर्जा व शक्ति ही राष्ट्र को आगे बढ़ाने का काम करती है। सभी युवा अपने संपूर्ण कौशल एवं ऊर्जा का प्रयोग सकारात्मक रुप से समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए किए गए कार्यों में करना चाहिए। आज के युवा स्वयं में उलझे रहते है। उन सभी को आवरण से बाहर निकलकर एक समय में एक काम के सिद्धांत को अपनाकर अपने कौशल एवं प्रतिभा को निखारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही कैडेट्स को 22 एमएम रायफल, एसएलआर आदि हथियारों को खोलना और जोड़ना का अभ्यास कराया। सभी को अन्य प्रतियोगिता में भी 100 प्रतिशत सफलता पाने व किस प्रकार से तैयारी करें आदि समझाया गया। इस दौरान रजनीश कोरी, एनएस मान, एसपीएस मलिक, केपी सिंह, मेजर भारत भूषण, दयाकिशन, अमर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, संजीव, मदन, योगेंद्र, मनजीत सिंह, रणबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें