फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में राशन की दुकान के प्रस्ताव के लिए आयोजित खुली बैठक में दो पक्षों के बीच झगड़ा व मारपीट हो गई। झगड़े की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा स्थिति को संभाला। बाद में खुली बैठक को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर राई में राशन की दुकान के प्रस्ताव के लिए शुक्रवार को गांव के जूनियर स्कूल में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान नफीसा के अलावा एडीओ पंचायत धर्म सिंह तथा पुलिस मौजूद थी। राशन की दुकान के लिए साजिदा व साइना अपने आवेदन किया था। जिसके चलते लोगों की गिनती चल रही थी। महिलाओं की गिनती पूरी होने के बाद जब पुरुषों की गिनती शुरू हुई तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो शुरू हो गई और देखते ही देखते वहां मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप करके मामले को किसी तरह संभाला। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा खुली बैठक में झगड़ा होने के बाद प्रशासन द्वारा खुली बैठक का स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें