गुब्बारे छोड़कर मनाया जश्न
शामली। स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में मिल रोड स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में ध्वजारोहण किया गया। रंगीन गुब्बारे छोड़कर आजादी का जश्न मनाया।
वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री अमित मित्तल ने संस्था के सभी संरक्षकों का स्वागत किया। मंच का संचालन विशाल गुप्ता और अमित गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर चेयरमैन अरविंद संगल, कथावाचक अरविंद दृष्टा, नरेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र गोयल, प्रदुम्मन, रोबिन अग्रवाल, कुलदीप गोयल, डाक्टर सुनील मित्तल, प्रमोद ऐरन, सुरेश, तरूण अग्रवाल, रवि मित्तल, अमित जिंदल आदि मौजूद रहे। मुजफ्फरनगर मार्ग पर सपा कार्यालय में सपा के सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी डाक्टर सुधीर पंवार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, विजय कौशिक,, उमेश प्रधान, अयूब जंग, विनोद व अनिल खेड़ा आदि मौजूद रहे। विश्वकर्मा मंदिर धीमानपुरा में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से वरिष्ठ नागरिक विद्याचंद ने ध्वजारोहण किया। समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र विश्वकर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य देवेंद्र देव का सहयोग रहा।