फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में अवकाश घोषित होने से लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर कुछ स्कूलों में अवकाश घोषित किए जाने पर राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
राजपूत उत्थान सभा के जिलाध्यक्ष अनिवेश पुंडीर ने नगर के कुछ शिक्षण संस्था एल्पाइन इंटरनेशनल व दिव्या पब्लिक स्कूल, सिक्का लांसर्स पब्लिक स्कूल में अवकाश करने का आरोप लगाया। जबकि मदरसों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। व्यापारिक मानसिकता वाले इन स्कूलों ने अवकाश घोषित कर राष्ट्रीय पर्व का अपमान किया है। मौके पर अनिवेश पुंडीर, रज्जु राणा, रजनीश राणा, विजय राणा, विपिन शर्मा, नितिन सैनी, शुभम चौहान, अन्नू राणा आदि रहे। उधर, एल्पाइन इंटरनेशनल के एमडी नितिन कुमार व दिव्य पब्लिक स्कूल के एमडी महिपाल राणा ने बताया बच्चों का कार्यक्रम 14 अगस्त को मनाया गया। 15 अगस्त को स्कूल के स्टाफ के साथ स्कूल में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

मदरसों और कार्यालयों पर लहराया तिरंगा
जलालाबाद। कस्बे में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों और कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा मदरसा मिफ्ता उल उलूम, दारुल उल उलूम, मदरसा तालीम उल उलूम कुरान, उर्दू मकजब के साथ मंदिरों में तिरंगा लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। ग्रीन वैली जूनियर हाईस्कूल पर जहीर मलिक चेयरमैन ने ध्वजारोहण किया। वहीं, मसीहा मानव विकास संगठन कार्यालय पर अव्वास मलिक द्वारा, एल्पाइन इंटर नेशनल स्कूल पर कमल गर्ग, एल्पाइन कॉजेन आफ एजूकेशन पर चेयरमैन नितिन गर्ग, डीएवी स्कूल जलालाबाद में चंदकी राम, नेशनल इंटर कॉलेज जलालाबाद में अदीब अहमद, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर सुदेश विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा बीएसएम कॉलेज पर चेयरमैन ठाकुर वीरेंद्र सिंह सोलंकी, बीएसएम ग्लोबल पर दिवाकर विक्रम सिंह, वशिष्ट विद्या मंदिर स्कूल में देवेंद्र शर्मा, उच्च प्राथमिक स्कूल में शोभाराम, प्राइमरी पाठशाला एक में राजेश कुमार, गुरु नानक कन्या इन्टर कॉलेज में प्रबंधक प्रकाश चंद्र पाल, मदरसा मिफ्ता मौलवी यामीन शेफूल हदीस ने ध्वजारोहण किया। मदरसा तालीम उल कुरान पर प्रबंधक नवाज कुरैशी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें