फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हिंदू जागरण मंच एवं हिंदू संगठनों ने अखंड भारत संकल्प सप्ताह के उपलक्ष्य में शहर में बाइक द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

शुभारंभ हिंदू जागरण मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रवेंद्र शेखावत ने झंडी दिखाकर किया। बाइक रैली में भाजपा व हिंदू संगठनों के कार्यकर्त्ताओं ने तिरंगा हाथों में लेकर वंदेमातरम, भारत माता की जय के नारे लगाकर माहौल देशभक्ति से सराबोर कर दिया। बाइक रैली वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, अजंता सिनेमा, विजय सिनेमा, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, शिवमूर्ति, माजरा रोड टंकी रोड, धीमानपुरा, मंडी गांधीगंज, रेलवे रोड से होती हुई वापस अग्रसेन भवन हनुमानधाम पर रैली का समापन हुआ। रैली में हिंदू जागरण मंच के प्रांत सह प्रचार प्रमुख प्रदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष विनय जैन, शामली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल बीएसएम के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, अजय संगल ने देश का अखंड भारत राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मौके पर प्रमोद सिंहवाल, सचिन गर्ग, विकास जैन, मनीष भटनागर, मनोज कश्यप, संजीव लौहान, नवीन नामदेव, अमित गर्ग, वीरागना वाहिनी की सुनीता जैन, इंदु बत्रा, मोनिका कपूर, रेखा गुलाटी, रेखा संगल, अनुपमा शर्मा, शिखा गोयल, अनिता बंसल, कुसुम शर्मा, पूनम गर्ग ने रैली का फूलों से स्वागत किया। रैली में भाजपा युवा मोर्चा के हरिकिशन जिंदल, राकेश गर्ग, अनुज गौतम, विजय शर्मा, मनोज धीमान, विनोद वर्मा, सुशील जिंदल, पुनीत द्विवेदी, राजन बत्रा, डॉ. मनोज चौधरी, मोहित बेनिवाल, पंकज राणा, प्रमोद नामदेव, डॉ. हरिओम पाठक, सुखचैन वालिया, नीरज गौतम, मोहित जैन, आरिफ खान नवीन मलिक आशीष पंवार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें