शामनी/ कैराना/ झिंझाना। सड़क दुघर्टनाओं में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भेजा गया है।
सोमवार शाम छह बजे शामली निवासी अजय अपने साले विपुण निवासी यमुनानगर हरियाणा के साथ बाइक द्वारा कैराना से शामली जा रहे थे। शामली रोड पर भास्कर स्कूल के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया। रितु. संगीता. अंशुल निवासी मंगलौरा बुटराड़ा जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। घायलों को शामली सीएचसी पर लाया गया। गांव टपराना निवासी अलीनबाब गांव आते हुए रजाकनगर के पास बाइक से गिरकर घायल हो गया। तरंग पत्नी शौकीन गुर्जरपुर, रोशनी पत्नी संजय तीतरो जाते हुए ट्रक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल होगए। घायलो को उपचार हेतु अस्पताल मे लाया गया।
हिरासत में लिया
कैराना। सोमवार शाम गांव झाड़खेड़ी निवासी एक महिला के साथ उसका पति मारपीट कर रहा था। महिला ने अपने मायके में भाई को फोन करने के साथ ही डायल 100 पुलिस को भी फोन कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।