फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के हस्ताक्षर के बाद बढ़े सर्किल रेट आज से होजाएगे लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर में वाणिज्य प्रतिष्ठानों व आवासीय भवनों के सर्किल रेट मंगलवार से महंगे हो जाएंगे। वाणिज्य प्रतिष्ठानों में पांच से लेकर सात प्रतिशत एवं आवासीय भवनों के सर्किल रेट तीन प्रतिशत बढ़ जाएंगे। रजिस्टरी- पंजीकरण विभाग ने बढ़े सर्किल रेट की सूची तैयार कर ली है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह के लखनऊ में होने के कारण हस्ताक्षर नहीं हो पाए हैं। मंगलवार को डीएम के हस्ताक्षर के बाद बढ़ हुए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला निबंधन-पंजीकरण विभाग ने शामली शहर में वाणिज्य प्रतिष्ठानों और आवासीय भवनों के सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को भेजा था, जिसमें वाणिज्य प्रतिष्ठानों में पांच से लेकर सात प्रतिशत एवं आवासीय भवनों के सर्किल रेट तीन प्रतिशत बढ़ाना शामिल था। जबकि शामली को छोड़कर कैराना, ऊन, थानाभवन, गढ़ीपुख्ता, कांधला, झिंझाना जलालाबाद, बनत नगर पंचायतों में आवासीय भवनों, वाणिज्य प्रतिष्ठानों, कृषि भूमि के सर्किल रेटों को नहीं बढ़ाया गया था। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) शिवबहादुुुर सिंह व उपनिबंधक अमित कुमार ने बताया कि प्रस्तावित सर्किल रेट पर कैराना से दो आपत्तियां प्राप्त हुई थी, जिनमें लागू सर्किल रेटों मे चालीस प्रतिशत रेट घटाने की मांग की गई थी। प्राप्त दोनों आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें