फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोड़िग वाहनों रोकने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों से जिले के मुख्य मार्ग और समूचा शहर जाम से प्रभावित होता है, तो सड़कों की हालत भी बिगड़ने लगी है। ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाले गोहरनी-करोड़ी, शामली- गढ़ीपुख्ता भैंसवाल रोड मार्ग पर दो स्थानों पर हाइट गेज बैरियर लगाने की तैयारियां शुरू हो गई है।
लोक निर्माण विभाग ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे को जोड़ने वाले करोड़ी-गोहरनी मार्ग मोड़ से शामली-भैसवाल, गढ़ीपुख्ता मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण तीन माह पूर्व कराया था। सड़क बनने के बाद सहारनपुर से आने वाले भारी वाहन ट्रक, बस से लेकर 32 टायर ट्रक निकल रहे हैं, जो शामली से गढ़ीपुख्ता मार्ग से होकर पूर्वी यमुना नहर पटरी से होकर आ जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के गुजरने की वजह से इस मार्ग की हालत बिगड़ने लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने और सड़क को सुरक्षित रखने के लिए हाइट गेज बैरियर लगाने की एसडीएम सदर से अनुमति ले ली है। शीघ्र ही दिल्ली-यमुनोत्री, सहारनपुर मार्ग को जोड़ने वाली भैसवाल- गढ़ीपुख्ता मार्ग पर बैरियर लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह का कहना है कि सड़क की मरम्मत की अवधि कम से कम आठ साल होती है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़क अभी तीन माह पूर्व बनकर तैयार हुई है। ओवरलोड वाहनों के संचालन से यह सड़क निर्धारित अवधि से पहले ही टूटने लगी है। इसी कारण हाइट गेज बैरियर लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें