फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गेहूं खरीद के लिए 30 केंद्र शुरू, 300 किसानों ने कराया पंजीयन

Tue, 18 Mar 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली की नवीन मंडी में गेंहू खरीद केंद्र । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में गेहूं की फसल तैयार होने में अभी समय है, लेकिन जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद के तीस खरीद केंद्र खोल दिए हैं। केंद्र प्रभारियों की तैनाती करते हुए सोमवार से ड्यूटी लगा दी है। खरीद के लिए 1300 किसानों ने पंजीयन कराए हैं। इस बार 2425 रुपये क्विंटल गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 15 अप्रैल तक गेहूं की फसल पककर तैयार होगी। जिला प्रशासन और शासन ने गेहूं की खरीद के लिए तैयारी शुरु कर दी है। शासन की ओर नई खरीद नीति लागू कर दी है। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए 1300 किसानों ने पंजीयन कराया है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल 150 रुपये की गेहूं का मूल्य बढ़ाया गया है। उन्होंने किसानाें से गेहूं की खरीद के पंजीयन कराने का अनुरोध किया है।
इन 30 केंद्रों पर खरीद करेंगी एजेंसियां
खादय विभाग शामली मंड़ी, झिंझाना एट, शामली मंडी बी, थानाभवन मंडी ए थानाभवन मंडी बी, कांधला मंडी, कैराना आर्यपुरी में खरीद करेगा। पीसीएफ की ओर से सिक्का, अंबेहटा याकूबपुर, महावतपुर, हसनपुर लुहारी, हरड़ फतेहपुर, गढ़ी अब्दुला एट गंदेवडा, रायपुर, गंगेरु, खुरगान एट, मलकपुर, ऊंचा गांव,भूरा, ऊन, गढीपुख्ता, हथछौया, बल्ला माजरा एट चौसाना, याहियापुर और केरटू में गेहूं खरीद होगी। भारतीय खाद्य निगम शामली मंडी, रंगाना फार्म, चौसाना में गेहूं खरीदेगा जबकि पीसीयू शामली मंडी स्थल, भैंसानी इस्लामपुर, डुंडूखेडा, दथेडा, पुरमाफी में केंद्र खोलकर गेहूं खरीद करेगा।

शामली की नवीन मंडी में गेंहू खरीद केंद्र । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें