फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गौशगढ़ ने सोहलपुर की टीम को हराया

विज्ञापन
जलालाबाद में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में ​खिलाड़ी को मैन ऑफ दा मैच ट्रॉफी देकर सम्मानित करते
विज्ञापन
जलालाबाद। आरपीएल रोड प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को क्रिकेट मैच गौशगढ़ टीम व सोहलपुर के बीच हुआ। गौशगढ़ की टीम ने 44 रन से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

गोशाला मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में गौशगढ़ व सोहलपुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें गौशगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। गौशगढ़ ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन का अब तक का बड़ा लक्ष्य सोहलपुर की टीम के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए सोहलपुर की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 15 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गौशगढ़ ने 44 रन से जीत हासिल की। गौशगढ़ टीम के खिलाड़ी सूरज रोड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद में 8 चौके 4 छक्के के साथ 66 रन बनाए। गेंदबाजी में विपक्षी टीम सोहलपुर अनुज के 2 ओवर में 2 विकेट झटके और टीम को शानदार जीत हासिल कराई। सोहलपुर अनुज के खिलाड़ी मुकुल चौधरी ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंद में 9 चौकों की मदद से 61 रन बनाए और विशाल मेहला ने 3 ओवर में 19 रन देकर गौशगढ़ टीम के 3 विकेट झटके। गौशगढ़ के सूरज रोड को मैन ऑफ दा मैच दिया गया। मैच के दौरान आए अतिथियों द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दूसरा मैच कलसी क्रिकेट क्लब व रंगढ़वाला बी के बीच हुआ। इसमें कलसी क्लब ने 7 विकेट के नुकसान पर 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम रंगढ़वाला बी को दिया। जिसमे रंगढ़वाला बी ने अच्छा प्रदर्शन किया और 15 ओवर में 7 विकेट नुकसान पर 113 पर ऑल आउट हो गई। कलसी क्लब के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के चलते कलसी क्लब ने 39 रन जीत हासिल की।ब
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें