फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एलआईयू जुटा रहा कैराना से शाहरुख के कनेक्शन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईयू खंगाल रही शाहरुख का कैराना कनेक्शन
विज्ञापन

शामली/कैराना। दिल्ली हिंसा के आरोपी शाहरुख की शामली से गिरफ्तारी। अगले दिन दिल्ली पुलिस का कैराना आना। साफ है कि शाहरुख का यहां से कनेक्शन है। हालांकि स्थानीय पुलिस इसे दिल्ली पुलिस का गोपनीय मिशन बता रही है लेकिन शोर मचा है कि दिल्ली पुलिस कैराना से कई जानकारियां लेकर गई है।
शाहरुख के शामली से गिरफ्तारी के बाद उसी दिन शाहरुख का चार दिन का रिमांड दिल्ली पुलिस को मिल गया था। कयास लगाए गए थे कि पुलिस शाहरुख को लेकर शामली आएगी। बुधवार रात को दिल्ली पुलिस की टीम कैराना आई, लेकिन बिना आमद दर्ज कराए लौट गई। कैैराना पुलिस ने जीडी में इसकी एंट्री भी की है।
विज्ञापन

कस्बे में चर्चा है कि शाहरुख से मिली जानकारी के आधार पर ही दिल्ली पुलिस बुधवार को कैराना आई थी और घंटो यहां गोपनीय ढंग से पड़ताल करके लौट गई। स्थानीय पुलिस को भी इसकी ज्यादा भनक नहीं लगी। हालांकि जांच में यदि दिल्ली पुलिस कैराना से किसी की गिरफ्तारी या कोई बरामदगी दिखाती है तो जीडी में दर्ज एंट्री पुलिस की मौजूदगी की पुष्टि करेगी।
विज्ञापन

ये भी शोर मचा है कि दिल्ली पुलिस फिर से कैराना आ सकती है। शाहरुख का पुलिस कस्टडी रिमांड का समय बचा है। हालांकि दिल्ली पुलिस स्थानीय पुलिस को पूरी जानकारी नहीं दे रही। फिर भी खुफिया तंत्र जानकारी जुटाने में लगा है। शाहरुख का कैराना कनेक्शन तलाशा जा रहा है। बृहस्पतिवार को खुफिया विभाग की टीम कैराना कस्बे में सक्रिय नजर आई। चर्चा है कि कैराना में शाहरुख की रिश्तेदारी है। उसके संपर्कों को खुफिया तंत्र तलाश रहा है। उधर, झिंझाना में उसकी रिश्तेदारी का शोर मचा है लेकिन पुष्टि नहीं हो रही।
एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि दिल्ली पुलिस गोपनीय ढंग से जांच कर रही है। यदि दिल्ली पुलिस सहयोग मांगेगी तो दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें