फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 24 घंटे में पहुंचे 2.96 लाख शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शिवरात्रि नजदीक आते ही कांवड़ियों की संख्या और रफ्तार बढ़ने लगी है। नगर पालिका के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे के अंदर शहर से 2.96 लाख कांवड़िये निकले हैं। रात भर इनका रैला लगा रहा। 10 दिनों में शहर से 7 लाख 77 हजार 528 शिवभक्त गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। इनमें हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश के शिवक्तों की संख्या अधिक है। आज से डाक कांवड़ और अधिक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद शिविर लगाकर शहर से गांगाजल लेकर गुजरने वाले कांवडियों और शिवभक्तों की गणना करा रही है। रविवार शाम चार बजे तक शहर से 4.81 लाख कांवड़िये निकले थे। सोमवार शाम चार बजे तक यह आकंड़ा 7 लाख 77 हजार 528 तक पहुंच गया, यानि 24 घंटे 2.96 लाख शिवक्त शहर से निकले हैं।
इस बार कलश कांवड़, झांकियों और डाक कांवड़ ने लोगों को खासा आकर्षित किया। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी और गुलजारी वाला शिवालय के महंत शैलेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि शिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल का कहना है कि लगातार जिले से होकर जाने वाले शिवभक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें