फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा

Thu, 10 Aug 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
flood - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पहाड़ों पर बारिश होने से एक बार फिर यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को सुबह आठ बजे हथनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 29 हजार 988 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पानी छोड़े जाने के बाद  जिले में यमुना नदी के जल स्तर में बीस सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों के मुताबिक आगामी 24 घंटे में यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी की संभावना है।    

 पहाड़ों पर बारिश होने के बाद दस दिन पूर्व हथिनी कुंड बैैैराज से यमुना नदी में 94 हजार क्यूसेक पानी छोड़ जाने के बाद जलस्तर सामान्य चल रहा था। बुधवार की सुबह आठ बजे हथनीकुंड बैराज से 29 हजार 988क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ दिया गया। इससे यमुना का जलस्तर में बढ़ना शुरू हो गया। बुधवार की सुबह आठ यमुना का जलस्तर 229.55 मीटर रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन


शाम के चार बजे कैैराना यमुना पुल पर 229.70 मीटर दर्ज किया गया है। कैराना यमुना पुल पर तैनात केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों के मुताबिक आने वाले 24 घंटो में यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। हथनी कुंड के सिंचाई विभाग के अफसरों ने बताया कि यमुना में  पानी छोड़े जाने की राजधानी दिल्ली- वेस्ट यूपी के  सभी जिलों को सूचना देकर अलर्ट कर दिया गया है।

 सिंचाई विभाग के अफसरों के मुताबिक आठ अगस्त को 13 हजार 452 क्यूसेक, छह अगस्त को  32 हजार 496 क्यूसेक और पांच अगस्त को 10 हजार 338 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। 

एडीएम शिवबहादुर सिंह ने बताया कि यमुना में छोड़ गए पानी पर नजर रखी जा रही है। ड्रेनेज खंड विभाग के अफसर यमुना किनारे पानी के बचाव के लिए गांवो मे कार्य रहे है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें