फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 25810 लोग मुचलका पाबंद, 4322 शस्त्र लाइसेंस जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 25810 लोग मुचलका पाबंद, 4322 शस्त्र लाइसेंस जमा
विज्ञापन

शामली। विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने जिले में 25810 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। इसके अलावा जिले में 4322 शस्त्र लाइसेंस जमा कराए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के साथ थाना आदर्श मंडी, गढ़ीपुख्ता व कैराना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में सीओ और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए मतदाताओं को भयमुक्त होकर निष्पक्ष मतदान करने के लिए कहा गया। साथ ही असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई कि अगर चुनाव में किसी ने गड़बड़ी की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जिले में पुलिस द्वारा अभी तक थानों में 4322 शस्त्र लाइसेंस जमा कराए जा चुके हैं। इसके अलावा 27436 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 107/116 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई, जिसमें 25810 लोगों को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें