फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2552 विद्यार्थियों ने दी एसएसटी की परीक्षा

विज्ञापन
शामली सिल्वर बैल्स स्कूल में परीक्षा देकर लौटती छात्राएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
2552 विद्यार्थियों ने दी एसएसटी की परीक्षा
विज्ञापन

शामली। सीबीएसई टर्म वन की मुख्य विषयों की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन जिले में बनाए गए सभी 14 केंद्रों पर 10वीं की एसएसटी (सोशल साइंस) की परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 2580 में 2552 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 28 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
सीबीएसई 10वीं, 12वीं की टर्म वन की परीक्षा वैसे तो 17 नवंबर से शुरू हुई थीं, लेकिन अभी तक वैकल्पिक और अतिरिक्त विषयों की परीक्षा हुई है। मंगलवार को मुख्य विषयों की परीक्षा हुई। पहले दिन 10वीं की सोशल साइंस की परीक्षा हुई। जिले में बनाए गए 14 केंद्रों पर सुबह साढ़े 11 बजे से एक बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान कोरोना की गाइड लाइन का पालन किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एक कक्ष में 12 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था रही। 11 बजे से एंट्री दी गई। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजर के बाद कक्ष में भेजा गया। सीबीएसई की जिला कोआर्डिनेटर आशु त्यागी ने बताया कि मुख्य परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन मंगलवार को 10वीं की सोशल साइंस की परीक्षा हुई। परीक्षा में 2580 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2552 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 28 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

आसान प्रश्नपत्र देख खिले चेहरे
शामली। सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षा इस बार दो टर्म में होगी। टर्म वन की परीक्षा पहली बार ओएमआर शीट पर हुई और सभी प्रश्न बहु विकल्पीय रहे। पहले दिन एसएसटी की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। विद्यार्थियों से बात की गई तो उनका कहना था प्रश्न पत्र आसान था और ओएमआर शीट पर प्रश्न हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

सिल्वर बेल्स परीक्षा केंद्र पर 10वीं की परीक्षा देकर निकले छात्र तनिष्क कुमार का कहना था कि पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा हुई। पहले मन में शंका थी कि कहीं कुछ गलत न हो जाए, लेकिन उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। शिवम मलिक ने कहा कि ओएमआर शीट के बारे में शिक्षकों ने पहले ही जानकारी दे दी थी, इसलिए कोई दिक्कत नहीं आई। छात्र निहार ने बताया कि कोई दिक्कत नहीं आई। छात्रा इंशिका ने बताया कि पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा दी है। छात्रा अविका ने बताया कि प्रश्नपत्र बहुत आसान था।

शामली सिल्वर बैल्स स्कूल में परीक्षा देकर लौटते छात्र- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें