फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 252 लोगों ने हज यात्रा के लिए कराया ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। जनपद में इस साल अब तक 252 लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया है। पिछले साल 415 लोगों ने हज यात्रा की थी। हज यात्रा के आवेदन की अंतिम तिथि पांच दिसंबर से बढ़ाकर 17 दिसंबर कर दी गई है।
विज्ञापन

मुस्लिम समाज मेें हज यात्रा को सबसे पवित्र यात्रा माना गया है। समाज के लोगों की तमन्ना होती है कि वह अपने जीवन में एक बार पवित्र हज यात्रा जरूर करें। हज कमेटी के नामित सदस्य व जिला हज ट्रेनर हाजी हाशिम ने बताया कि इस साल अभी तक जिले के कुल 252 लोगों ने हज यात्रा के लिए आनलाइन आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति द्वारा पासपोर्ट, ब्लड ग्रुप, फोटो, आधार कार्ड और पासबुक की कॉपी के साथ आनलाइन आवेदन किया जाता है। हज यात्रा के लिए हर जिले में निर्धारित कोटा होता है। अगर जिले में कोटे से अधिक आवेदन होते है तो लाटरी प्रक्रिया के तहत आवेदकों को रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा। उनका कहना है कि अभी जनपद में हज यात्रियों के लिए निर्धारित कोटे की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन होने के बाद पानीपत रोड स्थित मदरसा अरबिया इशातुल इस्लाम में कैंप लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा। हाजी हाशिम ने बताया कि पिछले साल जनपद शामली से कुल 425 लोगों ने आनलाइन आवेदन किया था। लेकिन 415 लोगों ने ही टीकाकरण कराने के बाद हज यात्रा की थी। हाजी हाशिम ने बताया कि शासन ने हज यात्रा के आनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख को पांच दिसंबर के बढ़ाकर 17 दिसंबर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें