फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी के नाम पर दंपति से 25 हजार रुपये ठगे

Sat, 13 May 2017 12:28 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लाखों रुपये की लॉटरी निकलने तथा चैक पर साइन कराने के नाम पर एक युवक ने दंपति को बेवकूफ बनाकर 25 हजार रुपये ठग लिए। दोबारा फिर 24 हजार रुपये मांगे तो दंपति को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित दंपति ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव शेखुपुरा निवासी दंपति के पास बृहस्पतिवार की शाम मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई से बताते हुए लाखों रुपये की लॉटरी लगने की बात कही।

बताया कि आपका चैक बनकर तैयार है। पहले तो दंपति ने इसे इग्नोर कर दिया, लेकिन शुक्रवार फिर उनके मोबाइल पर कॉल आई कि आपकी लॉटरी लगी है, चैक तैयार है। इसके बाद दंपति ने फोन करने वाले के झांसे में फंसते चले गए। फोन करने वाले ने  कागजात पूर्ति के नाम पर 25 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन


दंपति ने शामली के पीएनबी बैंक में आकर शुक्रवार को बताए गए अकाउंट में 25 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद दोबारा फिर कॉल आई कि चैक पर साइन के नाम पर चार बैंक मैनेजरों को 24 हजार रुपये ओर देने है, जल्द ही इन्हीं भी अकाउंट में डाल दो। इसके बाद दंपति को शक हुआ तो उन्होंने अपने जानकार को बैंक पर आने को कहा। जानकार उनके पास पहुंचा तो पूरा मामला पता चला। तब तक दंपति को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें