फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी वसीम घायल

विज्ञापन
25 हजार का इनामी वसीम ऊन सीएचसी पर उपचार कराते हुए। सौज्न्य: पुलिस - फोटो : kathua news
विज्ञापन
झिंझाना। गोकशी के अपराध में लिप्त बदमाशों के खिलाफ झिंझाना पुलिस का ऑपरेशन तेज हो गया है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा और चौसाना चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में लव्वा दाउदपुर गोकशी कांड के मास्टरमाइंड और 25 हजार के इनामी वसीम उर्फ गुल्लू पुत्र सलीम निवासी कच्चीगढ़ी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन

ऊन रोड स्थित हंस हेरीटेज कंपनी के पास पुलिस और बदमाश के बीच आमना-सामना हुआ, जिसमें गोली लगने से वसीम घायल हो गया। 15 मार्च को लव्वा दाउदपुर में एक किसान के खेत में गोकशी की वारदात की सूचना मिली थी। जिसमें चार आरोपियों को पुलिस ने पहले ही मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया था। इस मामले के वसीम उर्फ गुल्लू समेत दो आरोपी मौके से भाग गए थे।

बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि इनामी बदमाश ऊन रोड पर देखा गया है। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की, तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें वसीम के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। मौके से एक अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही वह भी पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें