पांच कर्मचारियों सहित 249 नए संक्रमित मिले
शामली। कैराना कोर्ट के पांच कर्मचारी और किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक सहित 249 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। कैराना कोर्ट को अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। जिले में 75 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1177 हो गई है।
बृहस्पतिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 99 व्यक्ति शामली शहर में संक्रमित मिले हैं। कैराना कोर्ट में पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले। कैराना कोर्ट परिसर को सैनिटाइजेशन के लिए अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। कुड़ाना गांव में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। गांव खुरगान में छह, बिड़ौली में तीन, सिंभालका में दो, सिलावर में एक, मुंडेटकलां में चार, हरड़ फतेहपुर में तीन, कांधला में छह, एलम में तीन, भनेड़ा में तीन, फतेहपुर में एक, बाबरी में एक, ऊंचा गांव में एक, बंतीखेड़ा में चार, हिरनवाड़ा में दो, थानाभवन में चार, मादलपुर में एक, जलालाबाद में एक, गोगवान जलालपुर में दो, खानपुर माजरा में एक, गोहरनी में एक, रंगाना में एक, बनत में एक, आदमपुर में दो, बहावड़ी में दो, लांक में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना के 249 केस मिले हैं। 75 व्यक्ति ठीक हुए हैं। इस तरह से जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1177 हो गई है।