फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

247 प्रधान पद के प्रत्याशियों ने किए पर्चे दाखिल

Tue, 17 Nov 2015 12:36 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत पदों के लिए नामांकन को लेकर ब्लाक पर भीड़ प्रत्याशी व उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही। प्रथम दिन 50 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के 247 व सदस्य पद के लिए 142 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन


सोमवार को पंचायत चुनावों के लिए ब्लाक कार्यालय पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन-पत्र दाखिल करने के साथ ही उनकी बिक्री भी हुई, जिसके चलते सुबह से ब्लाक कार्यालय पर भीड़ लगी रही। इस दौरान व्यवस्था बनाने के लिए अधिवक्ताओं के टेबल भी कार्यालय से 50 मीटर दूर लगवाए गए।

आरओ आनंद त्रिपाठी के नेतृत्व में आठ न्याय पंचायत के लिए अलग-अलग खिड़कियां बनवाकर नामांकन-पत्र बेचने की भी व्यवस्था बनाई गई। आरओ ने बताया कि पहले दिन ग्राम प्रधान के 50 पदों पर 247 उम्मीदवारों ने नामांकन-पत्र दाखिल किए, जबकि 666 सदस्य पद पर 142 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन


कार्यवाहक बीडीओ डा. पंकज कुमार ने बताया कि प्रधान पदों के लिए कुल 588 व सदस्य पद के लिए 910 नामांकन पत्रों की बिक्री पहले दिन हुई। प्रथम दिन ग्राम पंचायत कैल शिकारपुर में सर्वाधिक 48 नामांकन-पत्र प्रधान पद के लिए दाखिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें