फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के दिन बहुरेंगे

Tue, 17 Nov 2015 12:32 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की खस्ता हाल प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के दिन बहुरने वाले हैं। उत्तर प्रदेश शासन ने जिले के पांच प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत के लिए 26 लाख रुपये की राशि जारी की। इस राशि से शीघ्र ही सीएचसी की मरम्मत शुरू होगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जिले की खस्ताहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों  की मरम्मत के लिए शासन को रिपोर्ट भेजकर धनराशि की मांग की। शासन ने शामली जिले समेत कई जिलों की खस्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक सामुदायिक केंद्र की मरम्मत के लिए छह करोड़ 99 लाख 43 हजार रुपये की धनराशि जारी की।

उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के  वित्त निदेशक दयाशंकर तिवारी ने शामली समेत एक दर्जन से अधिक जिले के सीएमओ  और डीएम  के नाम धनराशि स्वीकृति आदेश जारी किया। शासन ने शामली को 25 लाख 90 हजार की धनराशि आवंटित की। सीएमओ डॉ. मंजीत कौर ने बताया जिले में शामली, कैराना, कांधला, थानाभवन, झिंझाना सीएचसी की की मरम्मत होगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें