फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2458 परीक्षार्थियों ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा

Sat, 21 Apr 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा जनपद के दस परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा में 4118 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। इनमें से केवल 2458 ने ही परीक्षा दी और 1660 ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दलों ने सभी केंद्रों पर पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया।  
विज्ञापन


शनिवार को जनपद में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। प्रवेश के लिए 40 सीटों के सापेक्ष जनपद से 4118 छात्र-छात्राओं ने आवेदन पत्र भरे थे। परीक्षा जनपद के दस परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित कराई गई। सभी केंद्रों पर परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पहले ही तलाशी लेते हुए केंद्र के अंदर भेजा गया। जनपद के सभी परीक्षा केेंद्रों पर समय के मुताबिक परीक्षा प्रारंभ हुई। प्रत्येक ब्लाक में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सचल दल भी बनाए गए थे।

सचल दलों ने सभी केंद्रों पर पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य बीसी पंत ने बताया कि किसी भी केंद्र पर कोई नकल नहीं पकड़ी गई। सभी जगह शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित कराई गई। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर 2458 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 1660 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

वहीं, इसके अलावा ऊन ब्लाक में 368, थानाभवन ब्लाक में 341, शामली ब्लाक में 322, कैैराना ब्लाक में 325 और कांधला ब्लाक में 304 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें