फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा शिविर में 235 मरीजों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री नामदेव युवा जनकल्याण समिति द्वारा शनिवार को टंकी रोड स्थित विवाह मंडप में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 235 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

स्वर्गीय राजकुमार नामदेव की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर का उद्घाटन सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, पुनीत द्विवेदी ने विट्ठल नामदेव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कैंप में डॉ. रीतिनाथ शुक्ला, डॉ. नीलम शुक्ला, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अब्दुल बासित, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुश कुमार ने मरीजों की जांच की। 122 मरीजों के नेत्रों की जांच कर 20 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। कैंप में ब्लड शुगर की जांच, ईसीजी की भी जांच की गई। कैंप के आयोजक रजनीश नामदेव ने सभी का आभार व्यक्त किया और चिकित्सकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर डॉ. पवन, हनुमानधाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, राकेश शर्मा, रामकिशन, बोबी प्रभाकर, नवीन, संजय नामदेव, रामशरण, सतेंद्र, संदीप, प्रमोद नामदेव, रूपेश नामदेव, अनुज वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन उत्तम नामदेव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें