संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। लंबे अर्से के बाद राजकीय निर्माण निगम की ओर से डीएम और कर्मचारियों के 23 आवास तैयार हो गए हैं। निर्माण एजेंसी की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अगले सप्ताह निर्माण एजेंसी डीएम समेत 23 आवास जिला प्रशासन को हैंडओवर कर देगी।
डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि जल्द ही हवन-पूजन के बाद नवीन कैंप कार्यालय भवन में शिफ्ट हो जाएंगे। पूर्वी यमुना नहर के किनारे बधेव गांव के जंगल में वर्ष 2015 में डीएम आवास काॅलोनी को शासन से स्वीक़ृति मिली थी। 17 करोड़ रुपये की लागत से डीएम और कर्मचारियों के 23 आवास बनकर तैयार हैं।
इसके अलावा पानी की टंकी,चहार दीवारी, सीसी सड़क बनकर तैयार है। परियोजना में बीस आवास का कार्य अधूरा है।
राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक संंतोष कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आवासों को जिला प्रशासन को हैंडओवर कर दिया जाएगा। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि निर्माण एजेंसी की ओर से आवास हैंड ओवर हो जाने के बाद नवीन कैंप कार्यालय भवन में शिफ्ट हो जाएंगे।