संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में शनिवार से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो चुका है। इसके तहत एक जनवरी 2025 को 18 साल के हो रहे युवाओं को मतदाता सूची में अपने नाम शामिल करने का मौका मिल रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। एडीएम संतोष कुमार ने बताया कि इस अवधि के दौरान ऐसे युवा जिनकी आयु एक जनवरी 2025 को 18 साल हो रही है, वे अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा पात्र व्यक्ति यदि अभी तक मतदाता सूची में नाम नहीं दर्ज करा सके हैं तो वह भी फार्म 6 भरकर लाभ ले सकते हैं। विशेष अभियान रविवार को भी चलाया जाएगा। इसके बाद 23 और 24 नवंबर को अभियान चलेगा। सभी बूथों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक वोट बनवाई जा सकती है। ड