फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में 225 कॉमन सर्विस सेंटरों किए गए बंद

Sat, 17 Jan 2026 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। जनपद में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के संचालन में अनियमितताओं पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। आईटी मंत्रालय एवं सीएससी जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई जांच के बाद ऊन, शामली और कैराना तहसील क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वाले 225 कॉमन सर्विस सेंटरों को बंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं के नाम पर हो रही अतिरिक्त वसूली और अव्यवस्थाओं से बचाने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार जनपद में लगभग 1400 कॉमन सर्विस सेंटर संचालित बताए गए हैं। प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में पाया गया कि कई सीएससी केंद्रों पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इनमें केंद्र पर अधिकृत सीएससी बोर्ड एवं ब्रांडिंग का अभाव, सेवाओं की निर्धारित रेट लिस्ट न लगाना, संचालकों का पुलिस सत्यापन न होना तथा केंद्र का पंजीकृत स्थान के अलावा अन्यत्र संचालन जैसी गंभीर खामियां शामिल थीं।
जांच के दौरान इन सभी अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए 225 कॉमन सर्विस सेंटरों को चिन्हित कर उनका संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान फिलहाल जारी है और आगे भी नियमित रूप से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बिना सूचना के भी हो सकता है संचालन निरस्त : जिला प्रबंधक
सीएससी जिला प्रबंधक आशीष चौधरी ने बताया कि प्रत्येक कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप होना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन केंद्रों पर ब्रांडिंग, रेट लिस्ट, पुलिस सत्यापन और निर्धारित स्थान से संचालन के नियमों का पालन नहीं किया जाएगा, उनका संचालन बिना किसी पूर्व सूचना के निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें