फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22411 विद्यार्थियों ने दी लर्निंग आउटकम परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर और गुणवत्ता परखने के लिए लर्निंग आउट कम परीक्षा आयोजित की गई। 751 परिषदीय और कस्तूरबा विद्यालयों में हुई परीक्षा में 22411 विद्यार्थी सम्मलित हुए। परीक्षा का परिणाम प्रेरणा एप पर 25 नवंबर को अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद के परिषदीय स्कूलों एवं कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में कक्षा पांच से आठ तक के छात्र-छात्राओं की लर्निंग आउट कम परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक हुई परीक्षा में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी सहित सभी विषयों में सम-विषम व्याकरण, जोड़ना-घटाना, कल्पना, तर्क, चिंतन आदि कौशल पर आधारित प्रश्न आए। विद्यार्थियों ने ओएमआर सीट पर प्रश्नों के उत्तर दिए। सचल दल ने विद्यालयों में भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया। जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने बताया कि परीक्षा जनपद के 537 प्राथमिक, 214 उच्च प्राथमिक और चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में संपन्न हुई। परीक्षा में कक्षा पांच से आठ तक के कुल पंजीकृत 25031 विद्यार्थियों में 22411 शामिल हुए। 90 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई और कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने बताया कि परीक्षा कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर और उसकी गुणवत्ता जांचना है। परीक्षा परिणाम में जिन विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति संतोषजनक नहीं पाई जाएगी, उनमें सुधार कराया जाएगा और उसके लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। दूसरे चरण की परीक्षा भी होगी, जो फरवरी माह में होनी प्रस्तावित है। परीक्षा का परिणाम 25 नवंबर को प्रेरणा एप पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें