ऊन ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में वर वधू को प्रमाण पत्र देते अधिकारी।
- फोटो : SHAMLI
कांधला और ऊन में 22 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
शामली, कांधला/ऊन। खंड विकास कार्यालय के प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के करीब 22 जोड़ों की शादी कराई गई।
ऊन में ब्लाक कार्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 12 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, जिनमें से नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता से दो तथा ग्रामीण क्षेत्रों से 10 जोड़ों की शादी कराई। पांच मुस्लिम जोड़ों को मुफ्ती शमशु जमा ने निकाह कराया। सात हिंदू जोड़ों को पंडित सुरेश शर्मा ने परिणय संस्कार संपन्न कराया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव व परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र व सामान वितरित किया। पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने वैवाहिक जोड़ों को प्रमाण पत्र और आशीर्वाद दिया। मौके पर उपायुक्त एनआरएलएम शैलेश व्यास, खंड विकास अधिकारी पुनीत कुमार, सुशील मलिक, संदीप कुमार, अरशद सैफी, निशांत मान, ब्लाक प्रमुख हरविंदर चौधरी, पूर्व प्रधान संदीप कुमार, पूर्व प्रधान वकील जंग आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रभारी बीडीओ मुकेश कुमार, लेखा लिपिक राजकुमार तायल समेत ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे।