फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इक्कीसवीं सदी का देश राजीव की देन’

विज्ञापन
शामली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
- कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाते हुए दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

- सेवादल की ओर से किया गया पौधरोपण
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि जेके गौड़ ने कहा कि 21वीं सदी के भारत की परिकल्पना राजीव गांधी द्वारा ही की गई थी। अत्याधुनिक दुनिया के साथ भारतीय युवा को कदम से कदम मिलाकर चलने का अवसर राजीव गांधी की ही देन है।
एकता पार्क में राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समर्पित कांग्रेस सेवादल के कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि जेके गौड़ ने कहा कि राजीव गांधी द्वारा शुरू की गई कंप्यूटर क्रांति का ही असर है कि भारतीय युवा आज विभिन्न क्षेत्रों में दुनिया में अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, सेवादल जिला संघटक बाबू खान, राजकुमार शर्मा, ठाकुर लाखन सिंह, राकेश शर्मा, प्रद्युम्न चौधरी, ओमवीर उपाध्याय, नरेंद्र शर्मा, जबरपाल, योगेश भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सद्भावना से काम करने की ली शपथ
फोटो...
शामली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों ने सद्भावना से काम करने की शपथ ली। एसडीएम संदीप कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों को सद्भावना से काम करने की शपथ दिलाई। इस मौके डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट सभागर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिव?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें