शामली। कैराना रोड स्थित पीएनबी के जिला अग्रणीय प्रबंधक कार्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि मेरठ पश्चिमी बैंक माडल नीलेश कुमार, पीएनबी के जिला अग्रणीय प्रबंधक शैलेश कुमार में मेधावियों को स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कक्षा-10 के राहुल मलिक, यश गर्ग कक्षा-12 के रंजन, पार्थ मिंटल, हिंदू इंटर कालेज कक्षा-12 के अभय गिरी, बालिका मंदिर कालेज कक्षा-10 की इंशा मलिक, कक्षा-12 से वंशिका रहीं। इसके अलावा पीएनबी के जिला अग्रणीय प्रबंधक ने विकास भवन पहुंचकर कोरोना काल में असहाय लोगों को वितरित करने के उद्देश्य से 200 मास्क, 200 सैनिटाइजर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी को भेंट किए।