चुनाव में नियमों का पालन सभी को करना होगा
शामली। एडीएम आनंद कुमार शुक्ला बताया कि कैराना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के संबंध में जारी सभी नियमों का अधिकारियों को पालन कराना होगा।
उन्होंने बताया कि सामान्य निर्वाचन-2019 की संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की शुद्धता बनाए रखने के लिए प्रत्येक प्रिटिंग प्रेस मुद्रणालय में किसी भी व्यक्ति एजेंट अथवा प्रत्याशी आदि के द्वारा कोई निर्वाचन पुस्तिका या पोस्टर, प्रत्येक पुस्तिका पर मुद्रक और प्रकाशक के नाम पते सहित अंकित करेगा। उन्होंने बताया कि वह तब तक छपाई और प्रकाशन का आदेश प्राप्त नहीं करेगा। जब तक ऐसे आदेश के साथ ऐसे दो व्यक्तियों जो उसे स्वयं जानते हो और अनुप्रमाणित दो घोषणा पत्र मुद्रक को नहीं देगा। उन्होंने बताया कि मुद्रक घोषणा की एक प्रति दस्तावेज के साथ जिला मजिस्ट्रेट को दस्तावेज के मुद्रण के पश्चात मुद्रित सामग्री की एक प्रति देगा। उधर, अपर जिला मजिस्ट्रेट आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि होली के पूर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में 12 मार्च को सायंकाल चार बजे कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई है।
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
शामली। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र शामली पर उत्तर प्रदेश सरकार की उद्योग नीति 2017 के अंतर्गत महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण पर ग्राम स्वरोजगार योजना हेतु एक माह का खाद्य प्रसंस्करण उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण उपरांत लाभार्थियों को सरकार द्वारा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके आधार पर लाभार्थी खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्योग लगाकर स्वरोजगार प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी, सहारनपुर मंडल मधु चौधरी, सुशील कुमार सिरोही प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र आदि उपस्थित रहे।