धनगर समाज ने डीएम से मांग की
शामली। आल इंडिया धनगर महासभा की ओर से डीएम अखिलेश कुमार यादव से मिलकर धनगर समाज के प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को आल इंडिया धनगर समाज महासभा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र धनगर के नेतृत्व में धनगर समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांग को लेकर डीएम अखिलेश कुमार सिंह से मिलकर धनकर समाज के लोगों को प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है। डीएम ने धनगर समाज के लोगों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विकास भटनागर, डाक्टर धर्मवीर सिंह, पंकज धनकर, कुलदीप धनगर मौजूद रहे। उधर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम पारचा ने डीएम के नाम शिकायत में चौतरा गांव में गरीब लोगों की पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाया है।