फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिवार को एक दिन का वेतन देगा बेसिक जिला शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों के परिवार को एक दिन का वेतन देगा शिक्षक संघ
विज्ञापन

थानाभवन। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकवादी हमले में शामली के दो शहीदों के परिवार को उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक संघ जिला इकाई शामली के अध्यापकों ने अपना एक दिन का वेतन देने की घोषणा की।
विज्ञापन

कस्बे के सरस्वती पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जिला इकाई शामली ने एक बैठक का आयोजन किया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा सेना के जवानों को धोखे से मारने पर दुख व्यक्त किया गया । शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में सभी ने एकमत होकर निर्णय लिया कि जिले के 17 मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के सभी अध्यापक व कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन शामली जनपद के शहीद प्रदीप कुमार, अमित कुमार के परिवार को सौंपेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुधीर राणा, जिला अध्यक्ष मारूफ खान, जिला महामंत्री संदीप जिंदल, संजीव अग्रवाल, परमवीर ,मनोज मिश्रा, अशोक कुमार ,मनीष मित्तल, हरीश, प्रताप सिंह, रवि तायल ,साहब सिंह, शिव कुमार गोयल, विपिन, विनीत चौधरी सलमान ,अजमेर सिंह ,निखिल जैन, आदि अध्यापक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें