फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार की तलाश में आया था शामली, शुरू कर दिया ठगी का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार की तलाश में आया था शामली
विज्ञापन

शामली। नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला नरेश रोजगार की तलाश में शामली आया था, लेकिन उसने पैसा कमाने के लालच में ठगी का खेल शुरू कर दिया था।
एसपी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी नरेश ने पूछताछ में बताया कि वह लाड़लू कस्बे में फोटोग्राफी की दुकान करता था। 2012 में उसकी दुकान की कच्ची छत गिर गई थी। इससे वह बेरोजगार हो गया था। इसके बाद उसे हार्ट का आपरेशन कराना पड़ा, जिसमें उसके कई लाख रुपये खर्च हो गए थे। वह काम की तलाश में कई साल तक इधर-उधर भटकता रहा, लेकिन उसे कहीं पर स्थायी काम नहीं मिला। करीब चार माह पहले वह शामली में वह काम की तलाश में आया था। उसे रुपयों की जरूरत थी। इस दौरान वह रेलपार में मोबाइल रिचार्ज कराने दुकान पर गया तो वहां पीड़ित अश्वनी से बातचीत के दौरान नौकरी लगवाने की बात शुरू हुई। इस दौरान उसे लालच आ गया और उसने नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ले लिए। इस काम में उसने अपने व परिचितों के खाते में रकम जमा करा ली थी। आरोपी नरेश का कहना था कि उसने पहली बार ठगी की है। एसपी का कहना है कि आरोपी के बारे में छानबीन की जा रही है। करनाल पुलिस से भी संपर्क कर आरोपी के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह से पुलिस कर रही थी निगरानी
शामली। ठगी करने के आरोपी नरेश हाई स्कूल पास है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया। पुलिस व साइबर सेल आरोपी की एक सप्ताह से निगरानी कर रही थी और उसे इसकी भनक तक नहीं लगने दी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। पीड़ित के साथ फोन पर लगातार संपर्क बने रहने पर पर आरोपी फंस गया। आरोपी ने बताया कि वह शामली में कई बार आया और एक धर्मशाला में रहता था। पुलिस की जांच में आरोपी के अलग-अलग स्थानों पर चार बैक खाते मिले। पुलिस बैंक खाते के आधार पर इस बात की जांच कर रही है कि उन खातों में जमा रकम के आधार पर अन्य लोगों से ठगी होने का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें