फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की बिटियां प्रदेश स्तर पर दौड़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में खुशी कश्यप का स्वागत
विज्ञापन

जलालाबाद। उस्मानपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा खुशी कश्यप ने सहारनपुर मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करके प्रदेश स्तर की 600 मीटर दौड़ के लिए चुना गया है। मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करके बालिका खुशी कश्यप का विद्यालय में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय उस्मानपुर की कक्षा आठ की छात्रा खुशी कश्यप पहले ब्लाक, जिला व सहारनपुर मंडल में भी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। सहारनपुर मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करके लौटी छात्रा को प्रदेश स्तर की 600 मीटर दौड़ के लिए चुना गया है। ग्रामीणों ने बालिका का स्वागत किया। छात्रा के हौसले की प्रशंसा की गई। बालिका के अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जानकी दास इंटर कालेज कैंडी के प्रधानाचार्य नरोत्तम सिह, सेंट आरसी. आईटीआई. प्रधानाचार्य विवेक मित्तल, ग्राम प्रधान यशपाल सिंह, प्रधान अध्यापक विनोद कुमार, जिला समन्वयक जयकुमार, नेहा शर्मा आदि आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें