फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी दिवस पर विजेता केडे्टस को पुरस्कार देकर सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। 85यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से एनसीसी दिवस पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले विजेता कैडेट को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को शहर के माजरा रोड स्थित 85यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में एनसीसी दिवस पर सर्वप्रथम एनसीसी कैडेट ने एनसीसी ध्वज को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद दौड़ प्रतियोगिता का आयोजित की गई। जिसमें सीनियर एवं जूनियर डिविजन के कैडेट ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में आरके इंटर कालेज के कैडेट मोंटी ने प्रथम, विपिन ने द्वितीय व अंकुश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर डिविजन में बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज कैडेट अंकित कुमार ने प्रथम, दीपक कुमार ने द्वितीय तथा सत्यनारायण इंटर कालेज के अर्जुन पंवार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कैप्टन केपी सिंह व रजनीश कुमार ने विजेता कैडेट को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कमान अधिकार कर्नल प्रदीप भाटिया ने एसएसबी के द्वारा सेना में अधिकारी के रूप में भर्ती होने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। कैप्टन केपी सिंह ने एनसीसी कैडेट को आर डीसी परेड के लिए चयनित होने पर विस्तार से अवगत कराया। मौके पर सूबेदार सुनील कुमार, पुखराज, बलकार सिंह, संदीप राणा, किशोर लाल, विजय, जसबीर, संजीव पंवार, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें