शामली। शहर के मदरसा इस्लामिया हयातुल उलूम, शामली के बच्चों और अध्यापकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को रुबेला टीकाकरण अभियान के लिए जागरूक किया गया।
रविवार को खसरा-रुबेला अभियान की सफलता के लिए मदरसा इस्लामिया हयातुल उलूम, शामली के बच्चों व अध्यापकों द्वारा रैली निकाली गई। यूनिसेफ के डीएमसी सुधीर तेवतिया ने बताया कि सोमवार को नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को रुबेला के टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण अभियान को पांच सप्ताह के अंदर पूरा करना होगा। प्रथम दो सप्ताह यह अभियान सभी स्कूलों में चलेगा। उसके बाद समुदाय में शेष सभी बच्चों का टीकाकरण पूर्ण होगा। जिसके लिए सभी विभागों और समुदाय के जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है। जिले में पांच लाख 34 हजार बच्चों को रुबेला का टीका लगाए जाएंगे जिसकी स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है। मौके पर मदरसा के मोहतमीम मौलाना नजाकत अली, मुफ्ती इकराम, बुरहान अहमद, गय्यूर आलम, आसिफ, बिलाल आदि उपस्थित रहे।