फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई में निकली लक्ष्मी मां की मूर्ति, आकर्षण बना

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। घर में पेड़ लगाने के लिए खुदाई करते वक्त जमीन से मां लक्ष्मी की मूर्ति निकलना पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा। सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न मोहल्ले की महिलाएं यहां पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंची रही।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला हाकिमान निवासी मनोज कुच्छल शनिवार सुबह अपने घर के आंगन में पेड़ लगाने के लिए खुदाई कर रहे थे। जब उन्होंने चार फीट तक की गहराई की, तो अचानक उन्हें मिट्टी में दबी हुई कुछ वस्तु मिली। परिजनों ने उक्त वस्तु को बाहर निकाला, तो वह मां लक्ष्मी की मूर्ति निकली। यह बात थोड़ी देर में ही पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गई। दिनभर ही यहां आसपास से लेकर विभिन्न मोहल्लों के महिला पुरुष मूर्ति को देखने के लिए पहुंचे और पूजा अर्चना की। लोगों का कहना है कि करवाचौथ के मौके पर यह मूर्ति निकलना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें