फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोला फेंक और डिस्कस थ्रो में विशाखा चौधरी का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। खेल निदेशालय की ओर से जिला स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जनपद के बालक और बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपना दम दिखाया। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को यूपी खेल निदेशालय की ओर से शहीद उधम सिंह स्टेडियम में पंडित दीनदयाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। उद्घाटन क्षेेत्रीय जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से परिचय करते हुए मेहनत व लगन से खेलकर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागी बालक व बालिकाओं ने दौड़, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। डिस्कस थ्रो और गोला फेंक में विशाखा चौधरी का दबदबा रहा। विजेताओं को मंडी सचिव विश्वेंद्र कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, संजीव, रुकसाना बेगम, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किस खेल में कौन बना विजेता
बालक वर्ग
खेल का नाम-----प्रथम --------द्वितीय-------तृतीय
100 मीटर दौड़---राहुल---------संजू--------तालिब
400 मीटर दौड़---विशाल-----साकिर---------आशु
1500 मीटर दौड़--शारुख------तालिब-------विपिन
बालिका वर्ग
100 मीटर दौड़----वर्षा---------अंजलि------तानिया
1500 मीटर दौड़---कृष्णा------सलोनी-------पूजा
डिस्कस थ्रो------विशाखा चौधरी---पलक----शिवानी
गोलाफेंक ------विशाखा चौधरी----काजल----हर्षि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें