फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में बढ़ रही मलेरिया के मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों में बढ़ी मलेरिया के मरीजों की संख्या
विज्ञापन

झिंझाना। मलेरिया के चलते झिंझाना सीएचसी में मरीजों की संख्या बहुत अधिक बढ़ गई है। प्रतिदिन लगभग तीन सौ मरीज बुखार और चर्म रोग के पहुंच रहे हैं। जिनमें 25 मरीज मलेरिया से ग्रस्त पाए गए। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक गांवों में कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं कराया है।
विज्ञापन

कस्बे के सीएचसी में 300 मरीजों ने अपने उपचार के लिए पंजीकरण कराया है। जिनमें 25 मरीज मलेरिया से ग्रस्त पाए गए। आरोप है कि सीएचसी में आए मरीजों को चिकित्सक क्लोरोक्वीन गोली देने के अलावा इंजेक्शन बाहर से लेकर आने की सलाह दे रहे हैं। सोमवार को गांव पावटी कला, औदरी, आमवाली, रंगाना, मस्तगढ़, सूबरी, बिडौली, पटनी, बेदखेड़ी, खानपुर, अजीजपुर, जमालपुर आदि गांव से सर्वाधिक मरीज सीएचसी पहुंचे। चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि जिले से कस्बे में मलेरिया से निजात दिलाने वाली दवाई नगर पंचायत झिंझाना में आ गई है। इसके अलावा प्रत्येक गांव में ग्राम प्रधानों को दवा वितरित की जा चुकी है। जिला मलेरिया अधिकारी डाक्टर विनय कुमार ने बताया कि गांव हौसंगपुर में कैंप लगाकर 42 लोगों की रक्त पट्टीकाए बनाई गई। साथ ही दवाईयों का वितरण भी किया गया। इस बीच 120 मरीजों को उपचार दिया गया। पूरे गांव में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है। टीम में कृष्ण कुमार, अवधेश, जयबीर सिंह, सोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें