फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी बहन की मौत, सदमे से छोटी बहन का इंतकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन की मौत का सदमा नहीं झेल पाई छोटी
विज्ञापन

कैराना में दो बहनों का जनाजा उठा एक साथ
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना, 10 सितंबर।
कस्बा कैराना में रविवार रात बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उसकी मौत के सदमे को छोटी बहन झेल नहीं पाई। जब बड़ी बहन का जनाजा ले जाने की तैयारी चल रही थी, तभी छोटी बहन का भी इंतकाल हो गया। दो बहनों की मौत से परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

रविवार देर रात कस्बा कैराना के मोहल्ला खैल खुर्द निवासी जमीला (80) का बीमारी के चलते इंतकाल हो गया। जमीला की मौत की खबर सुनकर सोमवार सुबह तक रिश्तेदार और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। साथ ही जमीला की छोटी बहन मुमताज बेगम (76), निवासी मोहल्ला जेर अंसारियान (कैराना) भी वहां पहुंची थी। जब शव सुपुर्द ए खाक करने के लिए जमीला का शव ले जाने की तैयारी चल रही थी, तो उसी दौरान मुमताज बेगम को अपनी बहन का जनाजा देख गहरा सदमा लगा। मातम करते समय वह सीने पर हाथ रख कर नीचे बैठ गई और फिर बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसका इंतकाल हो चुका था। इसके बाद दोनों बहनों के शव कब्रिस्तान ले जाकर सुपुर्द ए खाक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें