फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में कर्मचारी ना होने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

कस्बे के रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैक शाखा में कर्मचारी न होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बैंक में हंगामा करते हुए समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के रेलवे रोड पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा स्थित है। इसमें कस्बे व देहात के साथ ही करीब 50 हजार उपभोक्ताओं के खाते हैं। पिछले कई माह से बैक में कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण उपभोक्ताओं के सामने समस्या खड़ी हो गई है। बार बार शाखा प्रबंधक व उच्चअधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को जब बैंक खुला तो उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई, लेकिन बैंक परिसर में गार्ड व शाखा प्रबंधक के अलावा कर्मचारी न होने के कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस पर बैंक परिसर में उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। शरद कुमार, अमित कुमार, देवेन्द्र, राहुल, दिनेश, उमेश, उमरदीन, सुलेमान आदि का कहना है कि कई माह से न तो बैंक में एकाउंटेंट है ओर न ही कर्मचारी पूरे है जिसके कारण उपभोक्ता अपने काम कराने के लिए आए दिन बैंक के चक्कर लगा रहे है। शाखा प्रबंधक सुरेश कुमर ने बताया कि दो कर्मचारी पूरे बैंक को संभाल रहे हैं। इसमें से एक ने बुखार होने के कारण व दूसरे ने अपनी माता के आपरेशन के कारण अवकाश लिया है। जिसके कारण लेन देन में परेशानी हो रही है। उच्चधिकारियो को समस्या के बारे में लिखा जा चुका है जल्द ही उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें