थानाभवन।
दिव्य पब्लिक स्कूल में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलाम, बोस, प्रताप व शिवाजी हाउस के बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर महावीर सिंह राणा, प्रधानाचार्य गौरव शर्मा, लाजपत, बिंदिया मित्तल, पायल मलिक, ब्रहमानंद शर्मा, आदेष पुंडीर, संदीप आदि मौजूद रहे। लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य चंद्रेश्वर प्रसाद व प्रबंधक प्रमोद कुमार गोयल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष यशपाल चंद्र आदि मौजूद रहे। होली मदर स्कूल, अर्पण पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, सनातन धर्म पब्लिक स्कूल, एल्पाइन विद्यापीठ में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।