फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का तीसरा सोमवार शिवालयों में गूंज उठे बोल बम- बम के जयघोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सावन के तीसरे सोमवार को जिले के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना करके जलाभिषेक कर मनोकामना मांगी।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को सुबह चार बजे शिवरात्रि का जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के श्रीहनुमान धाम स्थित मनकामेश्वर महादेव, शिवचौक, माजरा रोड स्थित भाकूवाला महादेव मंदिर, रेलपार स्थित शिवदुर्गा मंदिर, श्री सदा शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र महादेव मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी महादेव मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, बनखड़ी महादेव मंदिर, सतीवाला महादेव मंदिर, टंकी रोड स्थित भैरव व माता वैष्णो मंदिर, मोहल्ला पंजाबी कालोनी रघुनाथ मंदिर, शिवगंज मंडी स्थित शिवमंदिर, मंडी जवाहर गंज स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर, गांधी चौक स्थित कुटी वाला मंदिर, गांधी चौक स्थित शिव चौक, रेशमी कटरा में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, मंदिर ठाकुर द्वारा, सब्जीमंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, नौकुआं रोड पर शिव मंदिर, शहर कोतवाली शिवमंदिर, कृषि मंडी स्थित शिव मंदिर, औद्योगिक क्षेत्र शिव मंदिर, कैराना और बिड़ौली यमुना पुल पर शिव मंदिरों में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ दूध, दही, गंगाजल, शहद, घी से जलाभिषेक करके फूल-फल और बेल पत्र अर्पित करके मनोकामनाएं मांगी। मंदिरों में बोल बम-बम, हर हर महादेव और ओम नम: शिवाय के जयघोष गूंजते रहे। पूजा-अर्चना, जलाभिषेक के बाद श्रद्धालु महिला-पुरूषों और बच्चों पूरे दिन का व्रत रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें