फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड के शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड के शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल
विज्ञापन

जलालाबाद। रोडवेज बस अड्डा काफी समय से बदहाल था। वहां पर शौचालय और पीने के पानी आदि सुविधाओं का अभाव था। बस स्टैंड में लगा सरकारी हैंडपंप भी खराब हालत में है। नागरिकों की मांग पर नगर पंचायत जलालाबाद चेयरमैन अब्दुल गफ्फार ने पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी लगवा दी थी और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने के लिए भी नगर पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया था। वार्ड सभासद नाजिम मलिक का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे शौचालय में पीली और पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस संबंध में जलालाबाद चेयरमैन अब्दुल गफ्फार का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है और नगर पंचायत लिपिक को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। यदि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री से निर्माण कराया जा रहा है, तो कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क पर कीचड़ से बनी परेशानी
जलालाबाद। ग्राम हसनपुर लुहारी की कुछ सड़कें टूटी होने के कारण बारिश के चलते लोगों के लिए समस्या पैदा हो रही है। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। हल्की बूंदाबांदी हो या तेज बारिश, सड़कों पर कीचड़ हो जाता है। समाजसेवी आरजू चौधरी का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान को समस्या से अवगत कराया गया है। मगर अभी तक ग्राम प्रधान द्वारा न तो सड़क निर्माण कराया गया है और न ही नाले नालियों की सफाई ठीक से कराई गई है। गांव में मोहल्ला पर जोहड के पास लगने वाले बुध बाजार में दुकानदारों को परेशानी होती है। गांव की इस प्रमुख समस्या पर किसी का कोई ध्यान नहीं है। हसनपुर लुहारी निवासी शहजाद राव, आरजू चौधरी, आदिल, सुमित सैनी, अमन, संदीप और सलीम आदि ने ग्राम प्रधान से सड़क को जल्द ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें